3डी निम्न स्तरीय हल्के वजन वाला रडार अश्लेषा एमके I
प्रौद्योगिकी क्लस्टर
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार प्रणाली
प्रयोगशाला
इलेक्ट्रोनिक्स एवं रडार विकास स्थापना
3डी लो लेवल लाइट वेट रडार (एल एल एल डब्लूय आर) एक मल्टी-बीम ग्राउंड-बेस्ड 3डी सर्विलांस रडार है। इसे मैदानी इलाकों, रेगिस्तानों, पर्वतीय चोटियों और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे विभिन्न भूभागों में तैनात किया जा सकता है। यह रडार कम और मध्यम ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर, लड़ाकू विमान और यूएवी सहित विभिन्न प्रकार के हवाई लक्ष्यों का पता लगाता है और उन पर नज़र रखता है। क्वाड्रिपॉड पर लगा यह रडार संयुक्त या स्वतंत्र अभियानों में सहायता के लिए नेटवर्क मोड या स्टैंड-अलोन मोड में काम करने के लिए बनाया गया है।
